सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devotees became emotional after listening to the story of Sudama's character

Siddharthnagar News: सुदामा चरित की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after listening to the story of Sudama's character
बिस्कोहर नगर के राम जानकी नगर वार्ड में कथा सुनाते व्यास आचार्य दुर्गेश शुक्ल। संवाद
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर के राम जानकी नगर वार्ड में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मंगलवार की रात सुदामा चरित का भावपूर्ण वर्णन किया गया। जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।
Trending Videos

कथा व्यास आचार्य दुर्गेश शुक्ल महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की निस्वार्थ मित्रता का प्रसंग सुनाकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा व्यास ने सुदामा की विपन्नता और उनकी अटूट कृष्ण भक्ति का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान अपने भक्त के प्रेम के वशीभूत होते हैं। उन्होंने बताया कि जब सुदामा द्वारिका पहुंचे, तो प्रभु ने मर्यादा की परवाह किए बिना नंगे पांव दौड़कर अपने मित्र को गले लगाया और अपने अश्रुओं से उनके चरण धोए। यह प्रसंग सुनकर श्रोताओं की आंखें भर आईं। महाराज ने संदेश दिया कि सच्ची मित्रता में ऊंच-नीच और अमीरी-गरीबी का कोई स्थान नहीं होता। इस दौरान भजनों पर भक्त झूमते नजर आए और पूरा वार्ड ''''जय श्री कृष्णा'''' के जयकारों से गूंज उठा। कथा के अंत में मुख्य यजमान द्वारा आरती उतारी गई और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed