{"_id":"69c2e707422ac6766302d7ae","slug":"child-marriage-is-a-serious-social-curse-keshban-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155503-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक अभिशाप है : केशभान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक अभिशाप है : केशभान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। जिला प्रशासन एवं नीति आयोग की सहयोगी संस्था एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन ने मंगलवार को विकास खंड खेसरहा कार्यालय परिसर में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण मुक्त भारत अभियान किया गया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केशभान राय ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक अभिशाप है, जो बच्चों विशेष कर लड़कियों के शिक्षा, स्वास्थ्य और सुनहरे भविष्य को छीन लेता है। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन और एक कानूनी अपराध है। कम उम्र में लड़कियां शिक्षा से वंचित घरेलू हिंसा का शिकार और स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करती हैं। बीडीओ अमित सिंह ने कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण कुप्रथा को समाप्त किया जाना समाज के हित में है। उन्होंने कहा कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करें। कार्यक्रम को आयोजक अभिनव द्विवेदी, प्रभु दयाल यादव, विवेक राय, शिवेंद्र द्विवेदी, डाॅ. सुजीत कुमार पांडेय, डाॅ. दिलीप कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सिनर्जी संस्था द्वारा बाल विवाह मुक्त अभियान पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने बाल विवाह मुक्त कर शपथ दिलाई और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर ने किया।
Trending Videos