{"_id":"69c300016705d038270ca83e","slug":"the-forest-department-installed-cages-in-pakriyar-bishunpur-and-created-awareness-through-combing-siddharthnagar-news-c-206-1-mhg1034-173988-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वन विभाग ने पकड़ियार-बिशुनपुर में लगाया पिंजरा, कांबिंग कर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वन विभाग ने पकड़ियार-बिशुनपुर में लगाया पिंजरा, कांबिंग कर किया जागरूक
विज्ञापन
खुशहालनगर में कांबिंग करते वन विभाग के कर्मी।
विज्ञापन
वन विभाग ने पकड़ियार-बिशुनपुर में लगाया पिंजरा, लोगों को किया जागरूक
तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण भयभीत, वन विभाग की टीम हालात की कर रही निगरानी
खुशहालनगर। एक माह से पकड़ियार-बिशुनपुर और कोटिया गांव के बगीचे में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण भयभीत हैं। सूचना पर मंगलवार को पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में कांबिग कर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद कोटिया गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। साथ ही टीम लगातार हालात की निगरानी कर रही है।
बगीचे में स्थापित मुर्गी फाॅर्म के मालिक धनंजय यादव ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी से हमारे यहां काम करने वाले भी भयभीत हो गए हैं। दिन हो रात मुर्गी फाॅर्म के इर्द-गिर्द तेंदुआ घूम रहा है। तेंदुए के हमले की आशंका से लोगों में दहशत है। सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर गौरव त्रिपाठी ने पूर्व में लगाए गए पिंजरे को दूसरे स्थान पर लगवाया। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें, छोटे बच्चों एवं पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें, समूह में आवागमन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
मेडिनीपुर नारायन टोला निवासी अभिषेक सिंह उर्फ बबुना बाबू ने प्रशासन से मांग किया कि तेंदुए को पकड़ने में त्वरित कार्रवाई करें नहीं तो किसानों का रोजमर्रा का कार्य प्रभावित हो जाएगा। ग्रामीणों को वन विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि तेंदुआ एक संरक्षित वन्यजीव है, अतः उसे किसी प्रकार की हानि पहुंचाने की कोशिश न करें। विभाग की प्राथमिकता मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकते हुए दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Trending Videos