सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If the roadways bus stops at an unauthorized dhaba, the conductor will be held guilty.

Siddharthnagar News: अनाधिकृत ढाबे पर रुकी रोडवेज बस तो दोषी होंगे परिचालक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
If the roadways bus stops at an unauthorized dhaba, the conductor will be held guilty.
विज्ञापन
निगरानी के लिए तीन प्रवर्तन टीम गठित
Trending Videos


महराजगंज डिपो से संचालित हैं 76 बस

महराजगंज। अनाधिकृत ढाबे पर रोडवेज की बसें रोकने पर अब चालक व परिचालक दोषी होंगे। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की तरफ से इस पर निगरानी के लिए तीन प्रवर्तन टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें विभिन्न रूटों पर लगातार सक्रिय होकर कार्रवाई भी कर रही हैं।
महराजगंज डिपो से विभिन्न रूट पर 76 बसें संचालित हैं। चालक और परिचालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए अनुबंधित ढाबों के अलावा अन्य ढाबों पर बस रोकने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई रूटों पर चालक-परिचालक अनुबंधित ढाबों पर बस न रोककर अन्य ढाबों पर रोकते हैं। यहां यात्रियों को खाने-पीने का सामान महंगा मिलता है। और गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होती है। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह बताया कि चालक और परिचालक की निगरानी के लिए इन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट काटने में हेराफेरी पर भी रहेगी नजर
इस अभियान में टिकट काटने में हेराफेरी पर भी नजर रखी जाएगी। क्षेत्रीय कार्यालय को यह शिकायत मिली कि विभिन्न रूटों पर चलने वाली कुछ रोडवेज बसों के परिचालक यात्रा टिकट वहां से नहीं देते जहां से यात्री बस में सवार होते हैं। यात्री के उतरने वाले स्थान से थोड़ा पहले का टिकट देकर किराए में हेराफेरी होती है। प्रवर्तन टीम ऐसे परिचालकों पर नजर रखे हुए है।
वर्जन
क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से निगरानी गतिविधि बढ़ाई गई है। महराजगंज डिपो के लिए तीन प्रवर्तन टीम गठित है जो क्षेत्रीय कार्यालय को रिपोर्ट करती हैं।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed