सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Control of illegal activities is not possible without local cooperation

Siddharthnagar News: स्थानीय सहयोग के बिना अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण संभव नहीं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Control of illegal activities is not possible without local cooperation
विज्ञापन
तस्करी की रोकथाम पर चर्चा कर लोगों को किया जागरूक
Trending Videos

निचलौल। क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे सीमावर्ती गांव भेडिहारी में मंगलवार को एसएसबी की ओर से चौपाल लगाया गया। इस दौरान एसएसबी ने सीमा सुरक्षा और तस्करी की रोकथाम पर चर्चा कर उन्हें जागरूक किया।
पथलहवा के सहायक कमांडेंट दल सानिया हरसुख लाल रूपा भाई ने बताया कि स्थानीय सहयोग के बिना अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण संभव नहीं है। बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा, तस्करी की रोकथाम और सामाजिक मुद्दों पर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने में स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कहीं भी कोई संदिग्ध या अवांछनीय गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी एसएसबी कैंप या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर उप निरीक्षक दिनेश कुमार मजूमदार, प्रमोद कुमार ग्राम प्रधान दुष्यंत सिंह तथा गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed