सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Registration of pregnant women in one month and seven days

Siddharthnagar News: गर्भवती महिलाओं का एक माह सात दिन में पंजीकरण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Registration of pregnant women in one month and seven days
विज्ञापन
शाहपुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के 30 गांवों में बुधवार को सघन एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान 414 बच्चों का टीकाकरण किया गया, जबकि 182 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं टीकाकरण किया गया।
Trending Videos

अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा ने ग्राम रमवापुर उर्फ नेबुआ में आयोजित टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद मिलीं तथा आवश्यक सामग्री व अद्यतन ड्यू लिस्ट उपलब्ध पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक ने ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन बेहद जरूरी है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने की भी सलाह दी और बताया कि इसके माध्यम से प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का इलाज सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कराया जा सकता है।
इस दौरान उन्होंने एएनएम को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हर हाल में एक माह सात दिन के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में फोलिक एसिड की गोलियां उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार आवश्यक जांच एचआईवी, सिफिलिस, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन, यूरिन व पेट जांच कराना अनिवार्य बताया, ताकि जोखिम की समय रहते पहचान कर उपचार किया जा सके।
बीसीपीएम मेराज अहमद ने कहा कि एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों की सूची तैयार कर टीकाकरण से वंचित परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उर्मिला यादव, दीपिका श्रीवास्तव, राजेश्वरी, रोली, मीना, रिंका, साक्षी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed