{"_id":"6a6b993c233b7f34a8015d28","slug":"students-showcased-their-talent-at-the-knowledge-exhibition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162081-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित
Fri, 31 Jul 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कोहर। कस्बा स्थित कंप्यूटर कोर्स कराने वाली एक संस्था परिसर में बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग के 22 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित विषयों पर आधारित विभिन्न त्रि-आयामी मॉडल तैयार कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे शिक्षकों और अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रिया पांडेय, रागिनी, कौशिल्या, एकांश, अफ्फान, समृद्धि, प्रियंका, खुशी और यूसुफ के मॉडल विशेष रूप से सराहे गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्था के निदेशक आकाश मिश्र ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को भी निखारती है।
इस अवसर पर शिवा पांडेय, मोहम्मद इस्लाम, शिव कुमार पांडेय, दुर्गेश प्रजापति सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।