{"_id":"69f254b043992f4991014957","slug":"the-body-of-a-student-who-had-gone-to-attend-a-wedding-was-found-in-the-magh-mela-ground-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157392-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शादी समारोह में शामिल होने निकले छात्र की माघ मेला मैदान में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शादी समारोह में शामिल होने निकले छात्र की माघ मेला मैदान में मिली लाश
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। स्थानीय कस्बे के माघ मेला मैदान में बुधवार सुबह सत्यम (24) की लाश मिली। पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक लॉ का छात्रा था और प्रयागराज में रखकर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की शाम घर से शादी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बांसी कस्बे में माघ मेला मैदान में सुबह साढ़े नौ बजे लोगों ने एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल पर आ रहे फोन के जरिये युवक की पहचान नरकटहा गांधीनगर वार्ड निवासी सत्यम पुत्र राजेश के रूप में की। इसके बाद सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शव पर कहीं भी चोट या कटे-फटे होने का निशान न होने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
मृतक के पिता राजेश ने बताया कि उनका पुत्र सत्यम गौड़ मंगलवार की शाम करीब सात बजे शादी में शामिल होने के लिए निकला घर से निकला था। रात में 10 बजे मां ने फोन करके घर लौटने को कहा तो सत्यम ने कहा कि अभी खाना नहीं खाया है। खाना खाकर आऊंगा।
इसके बाद परिजन सुबह फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा। लगभग 10 बजे उन्हें बेटे के शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद वे माघ मेला मैदान पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर हतप्रभ होकर बेसुध हो गया। राजेश ने बताया कि उनके दो बेटे थे, जिसमें बड़ा बेटा सत्यम बीएससी करके इलाहाबाद में एलएलबी कर रहा था। वह प्रथम वर्ष का छात्र था और इस समय वह घर आया हुआ था। दूसरा बेटा अविरल 13 वर्ष का है जो कक्षा सात का छात्र है।
Trending Videos