सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The cremation ground will soon come into existence, there will be no need to suffer.

Siddharthnagar News: जल्द अस्तित्व में आएगा अंत्येष्टि स्थल, नहीं झेलनी होगी सांसत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The cremation ground will soon come into existence, there will be no need to suffer.
शहर के जमुआर नदी पर हुआ अंत्येष्टि स्थल का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के नौगढ़ पुल के पास जमुआर घाट पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके निर्माण कार्य पूरा होने और छाजन व बैठने की व्यवस्था के बाद शव के अंतिम संस्कार के समय घाट पर पहुंचने वालों को सांसत नहीं झेलनी पड़ेगी। साथ ही बारिश, ठंड व तेज धूप में लोगों को परेशानी नहीं होगी।
Trending Videos

शहर के जमुआर घाट पर नौगढ़ पुल के पूर्व नगर पालिका की ओर से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है जो अंतिम चरण में है। इससे अंतिम संस्कार के लिए सम्मानजनक, स्वच्छ और बेहतर स्थान मिलेगा। साथ ही यहां पक्का फर्श होने से लकड़ी की भी कम खपत होगी। इसके अलावा यहां पर पानी की व्यवस्था और बैठने का स्थान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अब तक यहां शव का दाह संस्कार कराने के लिए आने वालों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ता था, यहां उचित स्थान नहीं होने के कारण लोग जमुआर के किनारे मिट्टी पर ही शव का अंतिम संस्कार करते रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अनियमितताओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed