सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The hospital will be fully equipped... alert regarding heat wave

Siddharthnagar News: अस्पताल में रहेगी मुकम्मल... व्यवस्था हीट वेव को लेकर अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The hospital will be fully equipped... alert regarding heat wave
बेवा सीएचसी पर गर्मी से निपटने के लिए तैयार किया गया कोल्ड वार्ड। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हीट वेव की चेतावनी के बाद स्वास्थ्य महकमे ने बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। लू से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज के साथ ही सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अतिरिक्त बेड के साथ ही दवाओं और ओआरएस की व्यवस्था की जाएगी, जिससे बीमार लोगों के पहुंचने के त्वरित इलाज हो सके। इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों ने भी अतिरिक्त बेड के साथ दवाओं का इंतजाम करना शुरू कर दिया है।
Trending Videos

मौसम का बदलाव हर प्रकार से सेहत पर असर डालता है। चाहे गर्मी से ठंड हो या फिर ठंड से गर्मी, सभी की चपेट में आने से लोग बीमार होते हैं। मार्च माह के दूसरे सप्ताह से गर्मी शुरू हो जाती है। अप्रैल के पहले सप्ताह से लेकर पूरे मई माह में हीट वेव और लू का प्रकोप शुरू हो जाता है। शरीर मौसम के अनुकूल होता नहीं है, इसलिए लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। कई बार बीमार होने पर अनदेखी करना जान पर भारी पड़ जाता है। इससे लोगों की जान भी चली जाती है। पिछले कई साल से मौसम में एकाएक बदलाव का चलन सा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल माह में 37 से 40 के करीब तापमान के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीएम की ओर से अस्पतालों में तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के साथ ही सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अतिरिक्त बेड और दवा की व्यवस्था की गई है। ऐसे में अगर लू के शिकार होते हैं तो नजदीक के अस्पताल पर उपचार हो सकेगा। अस्पतालों में सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि दवाओं का इंतजाम किया गया है। साथ ही अलग से बेड लगाने की भी योजना तैयार कर ली है, जिससे मरीज के आते ही उसे अलग वार्ड में भर्ती करके इलाज किया जा सके। इसके अलावा ओआरएस सेंटर बनाया जाएगा, जहां पर आने वाले मरीजों को धूप से बचने के लिए ओआरएस दिया जाएगा।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरके चाैरसिया ने बताया कि हीटवेव को देखते हुए सभी अस्पतालों में तैयारी रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। यहां पर दवाओं की खरीदारी भी कर ली गई है। लोगों को लू से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
---
गर्मी ने निपटने के लिए सीएचसी पर की जा रही तैयारी
भारतभारी। अप्रैल के महीने में तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी और ''''लू'''' की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए चिकित्सा प्रबंधन के इंतजाम पूरे करने, ओआरएस के घोल और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विशेषकर 10 दिनों के तापमान में बढ़ोतरी के पूर्वानुमान के चलते बेंवा सीएचसी पर गर्मी से निपटने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कोल्ड रूम में मटके में पानी, कमरे में एसी, कूलर का इंतजाम किया जा रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया की बेंवा सीएचसी सहित अन्य पीएचसी पर भी कोल्ड रूम बनाया जा रहा है। इसमें मटके में पानी, ओआरएस घोल आदि को पर्याप्त मात्र में रखा जाएगा। बाकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed