{"_id":"6a0e265a49a33a359903ef14","slug":"the-newly-elected-executive-committee-of-the-principals-council-was-administered-the-oath-of-office-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158496-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रधानाचार्य परिषद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रधानाचार्य परिषद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के चकचई स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जनपदीय इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप मिश्र ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक अफजाल अहमद खां मौजूद रहे।
समारोह के दौरान परिषद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक मंडल के सदस्य चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, भानुप्रताप मिश्र, नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, रमाकांत द्विवेदी और गोपीश्वर चौबे उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद की शपथ बृजेश कुमार द्विवेदी ने ली जबकि डॉ. धर्मेंद्र मिश्र को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। शैलेंद्र कुमार शर्मा ने जिला मंत्री, चंद्रप्रकाश राव ने कोषाध्यक्ष और हिना, अरविंद चौधरी, राजेंद्र सिंह, विजय वर्मा व अहमद फरीद अब्बासी ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली।
इसके अलावा डॉ. शेष नारायण पांडेय को संरक्षक/मंत्री, जयराम यादव को संगठन मंत्री, अंजू मिश्रा और काजी तारिक अहमद को संयुक्त मंत्री और रामनिवास कुशवाहा को आय-व्यय निरीक्षक का दायित्व सौंपा गया। अभय कुमार सिंह ने विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रधानाचार्यों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। मुख्य अतिथि अफजाल अहमद खां ने विद्यालयों में अनुशासन और स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर बल देते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के आयोजक और प्रधानाचार्य अहमद फरीद अब्बासी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Trending Videos