{"_id":"69f253db7afc60270f0a8f75","slug":"there-was-no-petrol-at-some-places-and-people-were-standing-in-queues-at-other-places-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157376-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कहीं पेट्रोल नहीं तो कहीं कतार में लगे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कहीं पेट्रोल नहीं तो कहीं कतार में लगे रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंपों पर हेलमेट लगाकर पेट्रोल भरवाते दिखाई दिए बाइक चालक
शाहपुर। डुमरियागंज नगर में स्थित पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की कड़ाई का असर साफ नजर आ रहा है। बुधवार को बाइक चालक पेट्रोल पंपों पर हेलमेट लगाकर बाइक में पेट्रोल भरवाते नजर आए। वहीं, पेट्रोल पंप पर नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस निगरानी करती रही।
बुधवार को सिद्धार्थ सर्विस सेंटर पर सुबह 10 हजार लीटर पेट्रोल और चार हजार लीटर डीजल से भरा एक टैंकर आते ही पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए बाइकों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान अधिकतर बाइक चालक हेलमेट लगाकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। इस बीच पेट्रोल पंप पर डुमरियागंज पुलिस हेलमेट नहीं लगाने वाले चालकों की निगरानी करते नजर आए। पंप कर्मचारी ईश्वर चंद्र सिंह ने कहा डीजल व पेट्रोल से भरा एक-एक टैंकर आज आया है। हेलमेट लगाकर आने वाले बाइक चालकों को ही पेट्रोल वितरण किया जा रहा है। किसी प्रकार कोई परेशानी नहीं हो रही है।
-- -
अधिकांश पंपों पर पेट्रोल न होने का बोर्ड
पथरा। पथरा-बांसी मार्ग पर मिठवल के बहेरवा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप और लेहरा स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर लगातार दो दिन से पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। इससे वाहन स्वामियों को दिक्कत हो रही है।
बता दें कि क्षेत्र में समय-समय पर पेट्रोल पंपों के ड्राई होते रहने से आमजन की समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। इस समय शादी विवाह के सीजन में पेट्रोल न होने से सबसे ज्यादा बाइक चालकों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह में दो से तीन दिन क्षेत्रीय पंपों का ड्राई रहना आम बात हो गई है। लोग जहां-तहां जद्दोजहद करते ही देखे जा रहे हैं। चिंता की बात तो यह है कि समस्या का संज्ञान होने के बाद भी जिम्मेदार कोई ठोस निदान निकालने को लेकर खास रुचि नहीं ले रहे हैं, जिससे आमजन में आक्रोश का माहौल है। क्षेत्र के धीरेंद्र गुप्ता, सूर्य नाथ, पप्पू, मोहम्मद हई, रिजवान ने बताया कि उक्त दोनों पंपों पर विगत दो दिनों से पेट्रोल नहीं होने का बोर्ड लगा रखा है। शादी-विवाह के सीजन में क्षेत्र के लोगों को पेट्रोल के लिए काफी दूरी तय करने के साथ बड़ी जद्दोजहद के बाद तेल मिल पा रहा है।
-- -
पंप पर संकट, बंद
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के पंप पर पेट्रोल न होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुढनईया पंप पर बुधवार को पेट्रोल न होने से लोग परेशान नजर आए। इस समय लगन का माहौल है। इसमें पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल का न होना लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। पंप पर पहुंचकर तेल न मिलने से लोग मायूस होकर वापस लौट जा रहे हैं। पंपों पर पेट्रोल की समस्या कितने दिनों तक रहेगा, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
Trending Videos