सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Told about the achievements of the government

Siddharthnagar News: सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Told about the achievements of the government
विज्ञापन
शोहरतगढ़। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को शिवपति पीजी काॅलेज के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवनिर्माण के नौ वर्ष विषय पर आयोजित गोष्ठी में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
Trending Videos


सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि नौ वर्ष में प्रदेश में हाईवे का जाल बिछा दिया गया। औद्योगिक कारखाने लगाने में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश साबित हुआ है। प्रदेश में दंगा होने से लोगों में काफी भय था। अब प्रदेश में कहीं भी किसी के अंदर भय नहीं है, वह बेफिक्र होकर अपना कार्य संपन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर लोगों के अंदर सुरक्षा की भावना भर दी। पहले माफिया का प्रदेश कहलाता था, आज प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। हर पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे है। जिलाधिकारी शिवशरण्पा जीएन ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक का विकास तेजी से हो रहा है। कार्यक्रम के आयोजक बीडीओ शोहरतगढ़ चंद्र भूषण तिवारी ने आज हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, सीडीओ बलराम सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, बीडीओ अनिशी पांडेय राजकुमार वर्मा, साधना चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed