{"_id":"69c044dafc51b77b290519ab","slug":"two-injured-in-collision-between-two-bikes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1034-155413-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर पाला गांव के पास रविवार करीब दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ग्राम रकवारे निवासी राम सुमेर अपनी बाइक से पथरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे मझारी गांव निवासी हरीराम की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचकर घायलों को बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पताल ले गए।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। आवश्यक कार्रवाई की है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
Trending Videos