सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vaccination is the right treatment for 12 diseases

Siddharthnagar News: 12 बीमारियों का सही इलाज है टीकाकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vaccination is the right treatment for 12 diseases
विज्ञापन
- अधीक्षक ने किया आधा दर्जन टीकाकरण उपकेंद्रों का निरीक्षण
Trending Videos


भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने छह टीकाकरण उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश देते हुए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति होने पर ही केंद्र छोड़ने के निर्देश दिए। सीएचसी क्षेत्र के गांवों में हो रहे टीकाकरण की जांच की। इस दौरान उन्होंने कहा हर बुधवार और शनिवार को बच्चों को टीवी, काली खांसी, गला घोंटू, हेपेटाइटिस बी, रोटा वायरस, डायरिया, निमोनिया, खसरा, रूबेला, जेई से बचाव के लिए टीके निशुल्क लगाए जा रहें हैं। उन्होंने कहा टीकाकरण बच्चों के स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इससे अनेक रोगों से बच्चे सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने ने टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर उपस्थित ग्रामीणों को जनता द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे जागरूक किया। टीकाकरण के साथ विटामन ए संपूर्ण कार्यक्रम में पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाते हुए कहा की बच्चों में रतौंधी से बचाव और प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। अधीक्षक उन्होंने कहा कि 12 बीमारियों का टीकाकरण ही सही इलाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed