सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Village Chaupal of Consolidation Department in Kakarahi, hearing on the problems of the villagers

Siddharthnagar News: ककरही में चकबंदी विभाग की ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Village Chaupal of Consolidation Department in Kakarahi, hearing on the problems of the villagers
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तहसील नौगढ़ के ग्राम ककरही स्थित प्राथमिक पाठशाला परिसर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी/उप जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शशांक शेखर राय ने की।
Trending Videos

ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम ककरही तप्पा हाटा में चल रही चकबंदी प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा मौके पर सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत वरासत एवं बैनामों की कार्यवाही पूर्ण कराने की मांग की गई, जिस पर सहायक चकबंदी अधिकारी नौगढ़ को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कल्लू, चकबंदी समिति के सदस्य विकास कुमार, कान्ती देवी, सुखराम सहित अन्य ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के साथ सहायक चकबंदी अधिकारी नौगढ़ राजेश मिश्रा, पेशी कानूनगो प्रदीप कुमार, चकबंदी कर्ता रणजीत प्रसाद एवं चन्द्र गोपाल, चकबंदी लेखपाल विवेक कुमार तथा अत्रिमणि त्रिपाठी सहित अन्य चकबंदी कर्मचारी, ग्राम प्रधान एवं चकबंदी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed