{"_id":"6a2da9bfe20686cbae08caea","slug":"women-and-female-students-were-informed-about-protection-against-cybercrime-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159721-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोगिया। महिला सशक्तीकरण मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शनिवार को जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा मसिना गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि गांव, शहर, सड़क या स्कूल कहीं भी छात्राओं और महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने यूपी-112, महिला हेल्पलाइन 181, महिला पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108 व 102 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में साइबर ठगी से बचाव, बैंकिंग फ्रॉड, एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा के उपाय भी बताए गए। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा संबंधी सुझाव देते हुए जागरूक किया।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति बुकलेट वितरित की गई। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक आनंद शाही, उपनिरीक्षक मुस्तकीम अंसारी, सोनी त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।