सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur: Three arrested from prayer meeting for conversion by inducement

Sitapur: प्रलोभन देकर धर्मांतरण, प्रार्थना सभा से तीन गिरफ्तार, मौके से धार्मिक सामग्री बरामद

अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 07 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सार

रामकोट थानाध्यक्ष पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घर में प्रार्थना सभा चल रही थी। यहां कुछ लोग धार्मिक सामग्री के साथ मौजूद थे। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

Sitapur: Three arrested from prayer meeting for conversion by inducement
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीतापुर रामकोट क्षेत्र के रामनगर खटकरी गांव में आयोजित प्रार्थना सभा में प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शुक्रवार को भी मिश्रिख क्षेत्र में धर्मांतरण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।



राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास को रविवार दोपहर रामनगर खटकरी गांव में लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किए जाने की सूचना मिली। कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।रामकोट थानाध्यक्ष पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घर में प्रार्थना सभा चल रही थी। यहां कुछ लोग धार्मिक सामग्री के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी मंजीत, रामकोट के रामनगर खटकरी निवासी विष्णु और रामकोट के ही देवगनपुर निवासी नंदकिशोर मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते शुक्रवार को मिश्रिख के मोहल्ला थोक निवासी सुरेंद्र को भी धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed