{"_id":"69a9d5295b4cfb43070fed5d","slug":"11-including-uncle-nephew-and-farmer-died-in-road-accidents-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151287-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क हादसों में चाचा-भतीजे और किसान समेत 11 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क हादसों में चाचा-भतीजे और किसान समेत 11 की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस से लेकर जाते परिजन।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मंगलवार से बृहस्पतिवार तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चाचा-भतीजे व किसान समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसों के बाद कई परिवारों में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। अधिकांश बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
पिसावां में बुधवार शाम दधनामऊ मोड़ के पास दो बाइक टकरा गईं। हादसे में हरदोई जिले के बेनीगंज निवासी गुलशन (25) और पिसावां के पोखरपुरवा निवासी मुकेश (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुलशन के मामा रामफेर, पंकज, अनुज कुमार और कुलदीप घायल हो गए। दोनों युवक अपने साथियों के साथ बाइक से होली खेलने जा रहे थे। हेलमेट नहीं पहनने की वजह से सिर पर गंभीर चोटें आईं।
मछरेहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह खैराबाद मार्ग पर फिरोजपुर के पास एक बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में लहरपुर के बागवानी टोला निवासी मोहम्मद आदिल (19) और मोहम्मद अली (25) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। वे मिश्रिख से मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। चाचा मोहम्मद अली का 11 फरवरी को ही निकाह हुआ था।
थानगांव क्षेत्र में घेउणा गांव के पास बुधवार दोपहर दो बाइकें आपस में टकरा गईं। एक बाइक पर महमूदाबाद के शद्दीपुर निवासी अनूप, रामू और छोटेलाल सवार थे। दूसरी बाइक पर भानीपुर निवासी अशोक और बाराबंकी के धनुलिया मोहम्मदपुर खाला निवासी इंद्रजीत (30) सवार थे। टक्कर लगने से पांचों घायल हो गए। पुलिस ने सभी को रेउसा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार को दोस्तपुर गांव के पास एक बाइक को पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में ककरहा निवासी सूरज (19) और उसका साथी घायल हो गए। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत भाग गया।
रामकोट क्षेत्र में सीतापुर-शाहजहांपुर मार्ग पर खगेसियामऊ के पास ट्रक ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बंदीपुर निवासी किसान संतोष कुमार (45) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सिधौली में नेशनल हाईवे पर मनवां तिराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र के भैंसा मोड़ क्राॅसिंग निवासी अजय कुमार (22) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह बुधवार को बाइक से अपनी ससुराल मछरेहटा गए थे। वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
तंबौर में बुधवार को रंग खेलने के बाद ग्राम पंचायत तंबौर देहात के मजरा रामकिशुनपुरवा निवासी राकेश कुमार (40) बाइक से चकपुरवा बाजार मछली बेचने जा रहे थे। तंबौर-रेउसा मार्ग पर छरेहटा मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हेलमेट न पहनने की वजह से राकेश के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लहरपुर में बुधवार शाम भदफर मार्ग पर बिलरिया गांव के पास रपटा पुल के निकट छावनी प्रहलादपुर गांव निवासी पप्पू (35) का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पास में उनकी बाइक भी पड़ी थी। पुलिस और परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार वह बिना हेलमेट लगाए रिश्तेदारी में गए थे।
हरगांव के ओदरहा गांव में बुधवार दोपहर घर के सामने से गुजर रही हीरादेवी (70) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उन्हें सीएचसी लहरपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
Trending Videos