सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crowd gathered on rumor of shortage of petrol and diesel

Sitapur News: पेट्रोल-डीजल कम होने की अफवाह पर उमड़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Mar 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered on rumor of shortage of petrol and diesel
पेट्रोल पंप पर उमड़े लोग।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। जिले में पेट्रोल व डीजल की कमी को लेकर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अफवाह फैली। थोड़ी ही देर में शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों में स्थित पंपों पर लोग वाहन और पिपिया लेकर उमड़ पड़े। वाहनों की कतारें लग गईं। कई लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने पर अड़े रहे। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि जिले में पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। कोई भी व्यक्ति परेशान न हो। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

जिले में सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी रही कि मात्र 20 से 25 दिनों का ही पेट्रोल व डीजल बचा है। इसके बाद शहर के प्रकाश पेट्रोल पंप, मूसाराम पेट्रोल पंप, ट्रांसपोर्ट चौराहा स्थित पेट्रोल पंप, इस्माइलपुर स्थित मातेश्वरी पंप पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग वाहनों पर केन व पिपिया लादकर पहुंच गए। हर पंप पर लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाते नजर आए। इस वजह से कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतारें लग गईं। पंप संचालकों ने वाहन स्वामियों को समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे उलझ गए। यह नजारा शुक्रवार को कई पेट्रोल पंपों पर देखने को मिला। जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लेकर सभी तहसीलों में एसडीएम को अलर्ट किया। साथ ही डीएम ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों में परेशान दिखे लोग
पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों के कारण शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंपाें पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामपुर मथुरा स्थित विपुल किसान सेवा केंद्र, हरेराम फिलिंग स्टेशन सहित कई पेट्रोल पंपों पर लोग बड़े-बड़े डिब्बों और केन में ईंधन भरवाने पहुंच गए। इससे कई स्थानों पर लंबी कतारें लग गईं। पंप संचालकों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सरकार या तेल कंपनियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक आदेश या एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। बताया कि फिलहाल पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed