{"_id":"6a81fcfbba1c6fd2390e1e75","slug":"a-tigress-hunted-a-goat-sitapur-news-c-102-1-stp1002-162168-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कमांड सेंटर से 200 मीटर दूर बाघिन ने बकरे का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कमांड सेंटर से 200 मीटर दूर बाघिन ने बकरे का किया शिकार
Sun, 16 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना। मिश्रिख वन रेंज में बाघिन का आतंक लगातार बना हुआ है। शनिवार शाम बाघिन ने मधवापुर में वन विभाग के कमांड सेंटर से करीब 200 मीटर दूर बकरे का शिकार कर लिया। इसके करीब दो घंटे बाद छिछाई गांव में भैंस के पड़वे पर हमला किया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघिन जंगल की ओर भाग गई। हमले में पड़वा घायल हो गया। एक ही दिन में दो घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है।
मधवापुर में शनिवार शाम करीब पांच बजे बाघिन ने बकरे को अपना निवाला बनाया। ग्रामीणों के अनुसार, घटनास्थल वन विभाग के कमांड सेंटर से करीब 200 मीटर की दूरी पर है। इसके बाद शाम करीब सात बजे बाघिन ने छिछाई गांव में भैंस के पड़वे पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि बाघिन की सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम समय से मौके पर नहीं पहुंचती। इससे बाघिन के दूर निकल जाने की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने बाघिन को जल्द पकड़ने की मांग की है। मिश्रिख वन रेंज में करीब एक माह से बाघिन की तलाश चल रही है। वन विभाग की ओर से पिंजरे लगाने के साथ कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।