सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anganwadi workers staged a protest

Sitapur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंं ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 03 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers staged a protest
 कलेक्ट्रेट परिसर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष भान
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष भानमती सरोज के नेतृत्व में एडीएम को ज्ञापन देकर लंबित मांगों के समाधान की मांग की गई।
Trending Videos



ज्ञापन में कर्मियों ने भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता और सवेतन मेडिकल अवकाश जैसे लाभ लागू करने की मांग उठाई। साथ ही सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने और सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा पोषण ट्रैकर कार्य के लिए 20 हजार रुपये मोबाइल खरीद के लिए और प्रतिमाह 2500 रुपये डाटा भत्ता देने की मांग की गई।
कर्मियों ने कहा कि प्रोत्साहन राशि के भुगतान में अनियमितता है, इसे नियमित मानदेय में शामिल किया जाए। कर्मियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, भवन किराया भुगतान और गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान देशराज तिवारी, अमित तिवारी, मिथिलेश, कांति देवी, रेखा देवी, सरिता, शकुंतला, सीता और शकीला बानो सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed