सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman dies due to quack treatment in Sakran

Sitapur News: सकरन में झोलाछाप के इलाज से महिला की जान गई

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 04 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to quack treatment in Sakran
विज्ञापन
सकरन। झोलाछाप के इलाज से रविवार को एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग जांच करने की बात कह रहा है।
Trending Videos


सकरन के झउवाकलां मजरा छप्परतला गांव निवासी फूलमती (35) को रविवार सुबह करीब 10 बजे तेज बुखार आया। पति विनोद दवा लेने के लिए सलोली गांव स्थित एक क्लीनिक पर गए। यहां झोलाछाप ने एक इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ ही देर बाद फूलमती बेहोश हो गईं। हालत खराब देख झोलाछाप पड़ोस के दूसरे झोलाछाप के पास गया। जांच में उसने फूलमती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक अफरातफरी रही। बाद में ग्रामीणों के समझाने पर परिजन शव लेकर घर चले गए। पति लखनऊ में मजदूरी करते हंै। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed