सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Brother passed away five days before sister's birth

Sitapur News: बहन की डोली उठने से पांच दिन पहले चल बसा भाई

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 04 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Brother passed away five days before sister's birth
हादसे में युवक की मौत पर बिलखते परिजन।
विज्ञापन
पिसावां। भिठौरा गांव निवासी महेश के घर में चल रहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बहन की डोली उठने से पांच दिन पहले सड़क हादसे में भाई चल बसा। वह शादी का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी हुसैनपुर गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में उतरकर पेड़ से टकरा गई।
Trending Videos



हादसे में शिवकुमार (32) की मौत हो गई। आठ मई को उसकी बहन की शादी तय है। हादसे में बाइक पर सवार चचेरा भाई जख्मी हो गया। भिठौरा गांव निवासी शिवकुमार अपने चचेरे भाई आशीष (27) के साथ कुतुबनगर गए थे। शादी का सामान खरीदने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी हुसैनपुर के निकट हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आशीष बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। उन्हें हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुमार का सिर पेड़ से टकरा गया। हेलमेट न पहनने की वजह से गंभीर चोटें आईं। आवाज सुनकर आए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पिसावां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया।


आशीष को भर्ती कर लिया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र ने बताया कि हेलमेट नहीं लगाने की वजह से शिवकुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। काफी खून बह गया था। इसी वजह से जान नहीं बचाई सकी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed