{"_id":"69bd905769145ef5920809f8","slug":"angry-heads-locked-the-main-gate-of-the-block-sitapur-news-c-102-1-stp1003-152297-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नाराज प्रधानों ने ब्लॉक के मेन गेट में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नाराज प्रधानों ने ब्लॉक के मेन गेट में जड़ा ताला
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। मनरेगा मजदूरी का भुगतान न होने से नाराज प्रधान संघ ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया। प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष भार्गव की अगुवाई में 20 से अधिक प्रधान गेट में ताला लगाकर अनशन पर बैठ गए।
संघ अध्यक्ष ने बताया मनरेगा के तहत मिस्त्री व तकनीकी सहायकों का भुगतान होना था। कमीशन के चलते तकनीकी सहायक व मिस्त्री का भुगतान नहीं किया गया। आरोप लगाया कि अन्य जो भुगतान किए जा रहे हैं, वह नियम विरुद्ध हैं।
प्रधानों ने भुगतान में हुई अनियमितता को लेकर एनआरपी बाबू पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बीडीओ से काफी देर तक सवाल-जवाब किया। मानक के विपरीत किए गए भुगतानों को निरस्त कराने के आश्वासन पर प्रधानों ने अनशन समाप्त किया। प्रधानों ने बताया कि 24 घंटे में किया गया भुगतान वापस नहीं हुआ तो दोबारा अनशन किया जाएगा।
Trending Videos