सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bank manager accused of fraudulently sanctioning loan

Sitapur News: बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी से ऋण स्वीकृत करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bank manager accused of fraudulently sanctioning loan
विज्ञापन
सीतापुर। हरियाणा निवासी युवक ने बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी करके 10 लाख रुपये का ऋण पास करने का आरोप लगाया है। तंबौर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

हरियाणा के सोनीपत जिले के जुआ गांव निवासी रमेश कुमार के अनुसार उनकी एक जमीन तंबौर के ननुही गांव में है। जमीन पर बिना किसी जानकारी के ही उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की तंबौर शाखा के मैनेजर ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर 10 लाख का ऋण जारी कर दिया। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण जारी हुआ है। पीड़ित ने बताया कि जमीन के मूल कागज उनके पास ही हैं। उन्होंने कहीं हस्ताक्षर भी नहीं किए। जब उनको मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने अन्य जानकारी जुटाई। पता चला कि बैंक मैनेजर ने जान-बूझकर गलत कागजों पर केवाईसी भी कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। थानाध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ऋण किस प्रक्रिया के तहत स्वीकृत हुआ, इसकी जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed