{"_id":"6a29a9368dbf81d6d80bc5f7","slug":"body-found-in-suspicious-circumstances-at-katra-crossing-sitapur-news-c-102-1-slko1055-157685-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संदिग्ध हालत में कटरा चौराहे पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संदिग्ध हालत में कटरा चौराहे पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मानपुर। इलाके के कटरा चौराहे पर बुधवार सुबह एक शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान इलाके के अलौलाबाद गांव निवासी अरविंद कुमार (56) के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार, अरविंद कुमार नशे के आदी थे। मंगलवार दिन में वह बाइक लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह उनका शव कटरा चौराहे पर हथिया-गाजीपुर मार्ग स्थित एक दुकान के सामने पड़ा मिला। पास स्थित देशी शराब की दुकान पर उनकी बाइक भी खड़ी मिली।
मृतक के पुत्र आशीष ने बताया कि करीब दो माह पूर्व पिता के पेट में गंभीर संक्रमण हो गया था। जिसके बाद उनका इलाज लखनऊ में कराया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें शराब न पीने की सख्त हिदायत दी थी। इसके बावजूद घर लौटने के बाद उन्होंने फिर से शराब पीना शुरू कर दिया था। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने बताया कि तलाशी के दौरान मृतक की जेब से देशी शराब का एक पाउच भी बरामद हुआ है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।