{"_id":"6a383855eca87e64e70a7ead","slug":"candidates-were-granted-entry-only-after-being-checked-with-a-metal-detector-sitapur-news-c-102-1-slko1037-158483-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। नीट यूजी परीक्षा रविवार को शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर हुई। कॉलेज के मुख्य गेट पर ही सघन तलाशी ली गई। अभ्यर्थियों की झुमकी, सोने की अंगूठी, कलावा बाहर ही उतरवा लिए गए।
मेटल डिटेक्टर के जरिये कानों में ब्लूटूथ की जांच हुई। इसके बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर जाने को मिला। डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। जीआईसी में एक छात्र गर्मी की वजह से बेहोश हो गई। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद हालत ठीक है।
परीक्षा केंद्र दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज, जीआईसी सीतापुर, केंद्रीय विद्यालय, आरएमपी महाविद्यालय, आरएमपी इंटर कॉलेज, राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज में डेढ़ घंटे पहले ही प्रवेश शुरू कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने सबसे पहले कॉलेज पहुंचकर लिस्ट में अपना नाम व कक्ष संख्या देखी। इसके बाद अंदर प्रवेश के लिए लाइन में लग गए।
विज्ञापन
महिला व पुरुष की अलग अलग तरीके से सघन तलाशी ली गई। प्रवेशपत्र व आधार कार्ड का मिलान किया गया। लंबी तलाशी प्रक्रिया के बाद अंदर प्रवेश मिला। जब तक प्रश्नपत्र नहीं मिल गया, अभ्यर्थियों की धड़कनें तेज रहीं।
परीक्षा देने के बाद जब अभ्यर्थी बाहर निकले तो एक-दूसरे से सही जवाब जानने के लिए प्रयास करते रहे। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर व एसपी अंकुर अग्रवाल ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।
सीसीटीवी कैमरे चेक किए। कॉलेज के अंदर मौजूद शिक्षक व अन्य कर्मचारियों के परिचयपत्र देखे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई।