सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   administration demolished SP district office using JCB located within Town Hall complex in Sitapur

UP News: 21 साल पुराने सपा के जिला कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, देखते ही देखते मलबे में तब्दील; खाली कराई गई जमीन

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

सीतापुर में 21 साल पुराने सपा के जिला कार्यालय पर बुलडोजर चल गया। देखते ही देखते बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों ने जमीन खाली करा ली। आगे पढ़ें पूरी खबर...

administration demolished SP district office using JCB located within Town Hall complex in Sitapur
सीतापुर में सपा के जिला कार्यालय पर गरजा बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सीतापुर में टाउन हॉल परिसर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय को सोमवार को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ढहा दिया। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पहुंचे चार बुलडोजरों ने पूरी इमारत को ढहाकर मलबे में तब्दील कर दिया। 



इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाल ही में डीएम कोर्ट ने टाउन हॉल परिसर की जिस जमीन को राज्य सरकार में निहितीकरण का आदेश दिया था, समाजवादी पार्टी का दफ्तर 21 साल से यहीं संचालित हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया गया कि यह जमीन सरकारी थी। इस बेशकीमती सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए काफी समय से प्रशासनिक गतिविधियां और कानूनी प्रक्रियाएं चल रही थीं। प्रशासन लगातार इस परिसर को खाली करने के लिए नोटिस और निर्देश दे रहा था। खाली न करने पर बुलडोजर से इसे ढहा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed