{"_id":"69cc160a3f7e111c19060fd4","slug":"construction-material-is-expensive-building-a-house-is-difficult-sitapur-news-c-102-1-stp1002-153064-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: निर्माण सामग्री महंगी, घर बनाना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: निर्माण सामग्री महंगी, घर बनाना मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब जिले के निर्माण कार्यों पर दिखने लगा है। भवन निर्माण सामग्री के दामों में तेजी से बढ़ोतरी होने से मकान बनाना महंगा हो गया है। सरिया, मौरंग और सीमेंट के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।
व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने और परिवहन लागत बढ़ने से कीमतों में उछाल आया है। कोयला और लकड़ी महंगी होने से ईंट के दाम भी 200 से 300 रुपये प्रति हजार तक बढ़ गए हैं। टाइल्स और पेंट के रेट में भी 10 से 15 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।
मकान निर्माण करा रहे लोगों का बजट बिगड़ने लगा है। शहर के रामबाबू त्रिपाठी बताते हैं कि ईंट का भाव 7500 रुपये प्रति हजार तक पहुंच गया है, जो कुछ दिन पहले 7200-7300 रुपये था।
Trending Videos