सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Deranged man attacks youth with a knife

Sitapur News: सिरफिरे ने युवक पर किया चाकू से हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 23 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Deranged man attacks youth with a knife
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में महिला अस्पताल के सामने एक सिरफिरे ने युवक पर चाकू से वार कर दिया। गले व गाल पर चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही दूरी पर स्थित कोतवाली से आई पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि रानीकोठी मोहल्ला निवासी आकाश तिवारी (22) अस्पताल के पास टहल रहे थे। इसी बीच पंचू नामक युवक आया, उसके हाथ में चाकू था। कुछ विवाद के बाद पंचू ने आकाश पर चाकू से वार कर दिया। आकाश के गले व गाल पर चाकू से घाव हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने आकाश की जान बचाई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed