सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Desire for gas cylinder, facing problems at the agency

Sitapur News: गैस सिलिंडर की चाह, एजेंसी पर खा रहे धक्के

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Desire for gas cylinder, facing problems at the agency
गिलौला ​स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर केलिए जुटी भीड़।-
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला/तुलसीपुर। ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते उत्पन्न हुई गैस सिलिंडर की समस्या कम जरूर हुई है, लेकिन एजेंसियों पर भीड़ खत्म नहीं हो रही है। ई केवाईसी और 45 दिन की बाध्यता के चलते अभी भी एजेंसियों पर सैकड़ों उपभोक्ता पहुंच रहे हैं और सिलिंडर के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद भी कई लोगों को बुकिंग न होने तो कई को ई केवाईसी न हो पाने के चलते खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ता एजेंसी पर तैनात कर्मियों पर लापरवाही का आरोप भी लगाते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos


गिलौला
कोई सात तो कोई पांच दिन से लगा रहा दौड़

गिलौला कस्बा स्थित वत्स भारत गैस एजेंसी में सिलिंडर लेने आई ग्राम पंचायत खड़ैला के मजरा दुर्गापुरवा निवासी शबनम ने बताया कि सात दिन से एजेंसी आ रही हैं, लेकिन उनका ई केवाईसी नहीं हो सका है। राप्ती नदी पार कर रामगढ़ी गांव से आईं रेशमा ने बताया कि 10 बजे से बैठी हैं और दो बजने वाला है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बांडीपुरवा निवासी रोशन अली ने बताया कि जब एजेंसी आते हैं तो 15 तारीख को आने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है, जबकि घर पर सिलिंडर खत्म है। माजरे गांव निवासी कौशल्या व नूरजहा ने बताया कि सुबह से बैठे हैं, लेकिन न तो बुकिंग की गई है और न ही केवाईसी ही की गई है। कोई कर्मी कुछ सुन ही नहीं रहा है। मैनेजर विजय कुमार ने बताया 335 सिलिंडर आए थे, 100 बिक गए हैं और 235 अभी मौजूद हैं। जिनकी बुकिंग होती है उन्हें ही सिलिंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिलिंडर मिला नहीं, बहराइच से ला रहे कोयला

तुलसीपुर बाजार में स्थिति यादव पेड़ा भंडार पर गैस सिलिंडर के अभाव में कोयले की भट्ठी पर पकवान बनता मिला। दुकान संचालक अर्जुन प्रसाद ने बताया सिलिंडर के लिए कई दिन से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नहीं मिला। इससे अब कोयले की भट्ठी से काम चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोयले पर पकवान बनाने में समय अधिक लग रहा है और लागत भी अधिक आ रही है। कोयला लेने के लिए 16 किलोमीटर की दूरी तय कर बहराइच जाना पड़ रहा है।


जिले में सिलिंडर की कहीं भी कमी नहीं है और सभी एजेंसियों पर सिलिंडर मौजूद है। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग है उन्हें तत्काल सिलिंडर दिया जा रहा है। जिनकी ई केवाईसी नहीं है वो अपना ई केवाईसी करवा लें। सिलिंडर वितरण पर नजर रखने के लिए पूर्ति विभाग की टीमें लगातार भ्रमणशील रह रही हैं।
दीपक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

गिलौला स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर केलिए जुटी भीड़।-

गिलौला स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर केलिए जुटी भीड़।-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed