सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   District youth dies in Iran's missile attack in Saudi Arabia

Sitapur News: सऊदी अरब में ईरान के मिसाइल हमले में जिले के युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 21 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
District youth dies in Iran's missile attack in Saudi Arabia
रवि की फाइल फोटो।
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। सऊदी अरब में काम करने गए महमूदाबाद क्षेत्र के युवक की मिसाइल हमले में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच यह घटना हुई।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, बघाइन निवासी रवि गोपाल (26) बीते वर्ष 18 सितंबर को काम के सिलसिले में रियाद गए थे। वह वहां एक प्लास्टिक फैक्टरी में कार्यरत थे। 18 मार्च की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह फैक्टरी में ही मौजूद थे और भारतीय समयानुसार करीब 8:20 बजे उन्होंने अपनी पत्नी रितु से फोन पर बातचीत शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि रात 9:53 बजे अचानक फोन कट गया और तेज धमाके की आवाज भी सुनाई दी। इसके बाद परिजनों ने कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। अगले दिन 19 मार्च को रवि के बड़े भाई मनमोहन को उसके एक साथी ने सूचना दी कि रियाद में हुए मिसाइल हमले में रवि की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने यूपी-112 को सूचना दी है। पुलिस ने जानकारी एकत्र कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed