सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Domestic gas cylinders being sold at street vendors

Sitapur News: ठेले-खोमचे पर खप रहा घरेलू गैस सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 14 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Domestic gas cylinders being sold at street vendors
सिलिंडर लेकर एजेंसी जाता युवक।
विज्ञापन
सीतापुर। व्यावसायिक गैस की बंदी ने जिले में घरेलू गैस की खपत में इजाफा कर दिया है। ठेले-खोमचे वाले खुलेआम व्यावसायिक सिलिंडर की जगह पर घरेलू गैस का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में संकट गहरा गया है। लोग घर के सारे काम छोड़कर एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेकर कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। महिलाएं व बच्चे एक-एक सिलिंडर के लिए लाइन में लगे हैं। कहीं सर्वर तो कहीं सिलिंडर की कम आवक परेशानी काे और बढ़ा रही है। हालांकि प्रशासन सब कुछ दुुरुस्त बता रहा है।
Trending Videos


व्यावसायिक गैस की सप्लाई बंद होने से होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट के संचालन पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से लोग घरेलू सिलिंडर का प्रयोग कर रहे हैं। मछरेहटा कस्बे में चाट के ठेलों व होटलों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलिंडर प्रयोग किए जा रहे हैं। शानुज तिवारी ने बताया कि दो दिनों से मछरेहटा भारत गैस एजेंसी पर जा रहा हूं। पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। रोज एजेंसी आकर लौटना पड़ रहा है। बताया कि जिन लोगों का एजेंसी में जुगाड़ है, उन्हें सिलिंडर आसानी से मिल जाता है। कुछ लोगों ने फोन पर किसी से बात करवाई तो सिलिंडर दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता मुजीब ने बताया कि उन्होंने मछरेहटा स्थित भारत गैस एजेंसी से एक सिलिंडर लिया था। सिलिंडर लीक होने लगा। जब वह सिलिंडर एजेंसी लेकर गए तो भरा सिलिंडर लेकर खाली वापस कर दिया। अब रोज सिलिंडर लेने जाता हूं लेकिन मिल नहीं रहा है।

रेस्टोरेंट का खाना 30 तो चाट की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी

संवाद न्यूज एजेंसीसीतापुर। सिलिंडर की किल्लत के बीच रेस्टोरेंट से लेकर चाट के ठेलों वालों ने भी अपने दामों में 5 से 10 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। संचालकों के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडरों का अकाल पड़ गया है। जब तक काम चल रहा, तब तक चला रहे हैं। वहीं कई संचालकों ने डीजल से चलने वाली भट्ठी या फिर कोयले वाली भट्ठी से व्यवसाय शुरू कर दिया है।शहर कोतवाली चौराहे के पास स्थित चाट ठेले, फॉस्ट फूड और वेज कबाब पराठा और कई रेस्टोरेंट संचालकों ने बीते दो दिनों से 5 से 10 रुपये बढ़ा दिए हैं। वेज कबाब पराठा खाने पहुंचे बिहारी ने बताया कि घर में गैस खत्म हो गई है। सोचा कबाब पराठा खाकर भूख मिटा लूं। यहां कबाब पराठा 20 रुपये का हो गया है। बिहारी ने बताया कि सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है। गैस एजेंसी वाले बोल रहे हैं कि एक हफ्ते बाद गैस आएगी। आंख अस्पताल मार्ग स्थित एक रेस्टाेरेंट से खाना खाकर बाहर निकले प्रदीप ने बताया कि जो थाली पहले 130 की थी, वह 160 रुपये की हो गई है। 30 रुपये बढ़ गए हैं। ऐसे बढ़ोतरी होती रही तो आम आदमी की परेशानी बढ़ेगी। शहर में कई अन्य रेस्टोरेंट संचालकों ने भी रेट में बढ़ोतरी कर दी है।

सिलिंडर लेकर एजेंसी जाता युवक।

सिलिंडर लेकर एजेंसी जाता युवक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed