सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drinking water projects worth Rs 2.18 crore stuck for five years

Sitapur News: पांच साल से अटकीं 2.18 करोड़ की पेयजल परियोजनाएं

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Drinking water projects worth Rs 2.18 crore stuck for five years
गोंदलामऊ के उत्तर धौना गांव में तैयार पानी की टंकी। - फोटो : गोंदलामऊ के उत्तर धौना गांव में तैयार पानी की टंकी।
विज्ञापन
गोंदलामऊ /कल्ली चौराहा। ब्लॉक की ग्राम पंचायत उत्तरधौना में नल से जल योजना पांच सालों से अधर में लटकी है। ग्राम पंचायत उत्तरधौना व पंचायत के गांव काशीपुर, पचासा, भट्टपुर व सुठैला में करीब 2 करोड़ 18 लाख रुपये की इस योजना का कोई लाभ नहीं पहुंचा है। इससे उलट ठेकेदारों ने पाइपलाइन बिछाने के नाम पर गांव की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया है। ऐसे में नल से जल योजना ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गई है।
Trending Videos

उत्तरधौना ग्राम पंचायत निवासी ग्रामीण अभिषेक त्रिपाठी, रामकिशोर मौर्य, रामगोपाल, तेजपाल, पुष्कर,सोनू, निर्मल तिवारी, रिंकू, महेश व अन्य ने बताया कि एलएंडटी कंपनी ने पांच वर्ष पूर्व पानी की टंकी का निर्माण कराया था। साथ ही सड़कों को खोदकर आंशिक रूप से पाइपलाइन बिछाई थी। इसके बाद न तो किसी को पानी का कनेक्शन मिला और न ही कहीं पानी पहुंचा। बस पानी की टंकी के परिसर में बोर्ड लगाकर कई घरों में कनेक्शन दर्शा दिए गए। हकीकत यह है कि आज भी ग्रामीणों को नल से जल का इंतजार है। ग्रामीणों ने बताया कि योजना को शुरू हुए करीब 5 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस योजना से लगभग ढाई हजार से अधिक की आबादी को पानी मिलना था। अब तक कुछ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइपलाइन के जॉइंट खुले, सड़कें बदहाल
ग्रामीणों ने बताया कि इस योजना के तहत बिछी पाइपलाइन कई स्थानों पर खराब हो गई है। पाइपलाइन के जॉइंट खुले पड़े हैं और ठेकेदारों द्वारा खोदी गई सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। इससे मार्ग दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि एलएंडटी कंपनी की लापरवाही के कारण यह परियोजना अधूरी पड़ी है।


बजट नहीं है, घर से पैसे लगाकर कैसे कराएं निर्माण
कंपनी की ओर से गांव में प्रोजेक्ट की देखरेख के लिए तैनात अजय कुमार मौर्या ने बताया कि कई बार अधिकारियों से इस बारे में बात हुई। बजट नहीं है। बजट नहीं होगा तो हम लोग अपने घर से पैसे लगाकर निर्माण पूरा नहीं करा पाएंगे।


पूरी कराएंगे परियोजना
पानी की टंकी की अधूरी परियोजना को पूरा कराया जाएगा। संबंधित जेई से बात कर समस्या को समझेंगे। इस परियोजना का लाभ ग्रामीणों को जल्द दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। - संतोष कुमार, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed