{"_id":"6ab620c9c55926522707d377","slug":"eight-goats-died-and-four-were-injured-after-mud-wall-collapsed-in-sitapur-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: कच्ची दीवार गिरने से आठ बकरियों की मौत, चार घायल; घटनाओं में पहले तीन लोगों की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: कच्ची दीवार गिरने से आठ बकरियों की मौत, चार घायल; घटनाओं में पहले तीन लोगों की हो चुकी है मौत
Fri, 25 Sep 2026 12:50 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:50 PM IST
सार
सीतापुर में कच्ची दीवार गिरने से आठ बकरियों की मौत हो गई। जबकि, चार बकरियां घायल हो गईं। घर दीवार गिरने की घटनाओं में पहले भी तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बारिश से कच्चे मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस। लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के सीतापुर में शुक्रवार सुबह बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर आठ बकरियों की मौत हो गई, जबकि चार बकरियां घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटवाकर बकरियों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
घटना कमलापुर थाना क्षेत्र के कुसमौरा गांव की है। बताया गया कि सुबह करीब 9.30 बजे गांव निवासी पप्पू की कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में रामप्रसाद पुत्र गोकरन की 12 बकरियां दब गई थीं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलापुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया। इसमें आठ बकरियों के शव मिले। जबकि, चार बकरियां घायल अवस्था में मिलीं।
विज्ञापन
पुलिस ने मृत बकरियों के पोस्टमार्टम तथा घायल बकरियों के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को सूचना दी। साथ ही घटना की जानकारी एसडीएम सिधौली को भी दी गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बारिश में तीन लोगों की जा चुकी है जान
लगातार हो रही बारिश क्षेत्र के कच्चे मकानों और जर्जर दीवारों के लिए खतरा बनी हुई है। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बारिश के दौरान कच्ची दीवारें ढहने से एक महिला, एक युवक और छह वर्षीय बालिका की मौत हो चुकी है।ज्योतिशाह आलमपुर गांव में मायाराम पुत्र गोकुल के घर की कच्ची दीवार बारिश के दौरान ढह गई थी। मलबे में दबकर उनकी पत्नी ब्रजरानी (52) की मौत हो गई थी। वहीं गौरा गांव में कच्ची दीवार गिरने से नेकराम पुत्र बचनू (32) और छह वर्षीय लक्ष्मी पुत्री अमित की मलबे में दबकर मौत हो गई थी।