{"_id":"6a3190b6d1bc0165810c9312","slug":"eight-month-pregnant-woman-beaten-fir-registered-sitapur-news-c-102-1-slko1037-158108-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आठ माह की गर्भवती को पीटा, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आठ माह की गर्भवती को पीटा, एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लहरपुर। गंगुआ बेहड़ गांव निवासी निधि ने गांव के ही तीन लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़िता निधि के अनुसार सोमवार को उनका पड़वा गांव निवासी सुधीर के बाग में चला गया था। इस पर उन लोगों ने पड़वा को पीट दिया। विरोध करने पर सुधीर, उनके भाई शिवमंगल और छोटू ने लात-घूसों व लाठी से उनकी पिटाई कर दी। बचाने आईं संगीता व नेहा को भी पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती हैं। पिटाई में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आम तोड़ने से मना करने पर महिला को पीटा
सीतापुर। अटरिया के शंकरपुर कलवारी मजरा उमरा निवासी सरिता मिश्रा ने गांव के ही आठ लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आठाें आरोपियाें के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। सरिता ने बताया कि उनके घर से 100 मीटर दूरी पर उनके पिता का अहाता है। वहां आम के पेड़ लगे हैं। आरोप है कि 30 मई को शाम पांच बजे वह अपने पेड़ देखने गई थीं। वहां गांव के ही राजू रावत, बादल, शिवम रावत, अभिषेक रावत, छोटकऊ, सुरंदर लाल रावत, राजकुमारी व जितेंद्र रावत आम तोड़ते मिले। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें लात-घूसों से पीट दिया। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियाें ने झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी है। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)