{"_id":"69b9a5ad1ee4b9147d013947","slug":"electricity-cut-for-12-hours-due-to-transformer-blowing-sitapur-news-c-102-1-slko1053-152133-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 12 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 12 घंटे गुल रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुराने सीतापुर के मन्नी चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर सोमवार रात फुंक गया। रातभर बिजली न आने से उपभोक्ताओं की नींद खराब हुई। मंगलवार दोपहर नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल की गई। इससे करीब तीन हजार लोग प्रभावित रहे।
मन्नी चौराहे के पास लगा ट्रांसफार्मर रात करीब 12 बजे फुंक गया। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से शिकायत की। अफसरों ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर स्टॉक में नहीं है। जल्द इंतजाम करके आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हो गई।
भूमिगत केबल कटने से चार घंटे गुल रही बिजली : शास्त्री नगर मोहल्ले में गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। मंगलवार सुबह खोदाई के दौरान भूमिगत केबल कट गया। इससे शास्त्रीनगर, चुंगी चौकी व आसपास के मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं की शिकायत पर बिजली विभाग की टीम ने मरम्मत का काम शुरू किया। दोपहर 12 बजे गुल हुई बिजली शाम करीब चार बजे बहाल हो पाई। (संवाद)
Trending Videos