सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmers suffer losses due to hailstorm in Ataria

Sitapur News: अटरिया में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 30 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers suffer losses due to hailstorm in Ataria
विज्ञापन
कुंवर गड्डी। मौसम के एकाएक करवट लेने से बुधवार दोपहर क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि हुई। इससे आम की फसल के साथ सब्जी की खेती को नुक़सान हुआ है। गरज-चमक के साथ हुई ओलावृष्टि से किसान भौचक्के रह गए। सड़कों पर जा रहे राहगीर भागकर इमारतों के नीचे पहुंच गए। अटरिया क्षेत्र के घनेरा, छावन, नील गांव, सिवरा, कुंवर गड्डी आदि गांवों में ओलावृष्टि हुई। साहब लाल यादव, नौमीलाल रावत, चंद्रशेखर, गयादीन आदि किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि से आम की फसल और सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed