{"_id":"69f25a2eece190430f02768a","slug":"absa-should-inspect-kasturba-vidyalaya-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154989-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण करें एबीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण करें एबीएसए
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कस्तूरबा विद्यालयों का एबीएसए नियमित रूप से निरीक्षण करें। सभी शैक्षणिक लक्ष्यों की समय से प्राप्ति हो। शैक्षणिक लक्ष्यों की प्राप्ति में उत्कृष्ट प्रदर्शन व अकादमिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने में सराहनीय कार्य करने पर खैराबाद के कंपोजिट विद्यालय जमैय्यतपुर के स्टॉफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में मानकों के अनुरूप नामांकन सुनिश्चित किया जाये। स्कूल चलो अभियान व्यापक स्तर पर संचालित हो।
डीबीटी के माध्यम से देय राशि समय से हस्तांतरित हो। सभी विद्यालयों को भेजी गई धनराशि को समय से खर्च कर उपभोग भेजें। स्कूलों में निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा कराया जाए। लंबित अनुशासनिक कार्यवाहियां समय से निस्तारित हों। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. दीक्षा जोशी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
Trending Videos