सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Student hit by tractor-trolley, dies

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई छात्रा, मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Student hit by tractor-trolley, dies
विज्ञापन
मिश्रिख। क्षेत्र के जोतपुर सरसाई मार्ग पर साइकिल सवार दो छात्राएं ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गईं। यह दोनों स्कूल जा रही थीं। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। वहीं, दूसरी छात्रा की स्थिति गंभीर बनी है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। बेनीपुर गांव निवासी छात्रा शुभी (14) अपनी बड़ी बहन रीता (16) के साथ बुधवार सुबह साइकिल से मिश्रिख स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जा रही थीं। तभी गांव से कुछ ही दूरी पर जोतपुर सरसाई मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभी सड़क पर गिर गईं और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनकी बड़ी बहन रीता भी घायल हो गईं। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टरों ने शुभी को मृत घोषित किया। घायल रीता का सीएचसी में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed