सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR against two teachers for getting jobs with fake mark sheets

Sitapur News: फर्जी अंकपत्र से नौकरी करने वाले दो शिक्षकों पर एफआईआर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
FIR against two teachers for getting jobs with fake mark sheets
विज्ञापन
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक पात्रता परीक्षा का फर्जी अंकपत्र लगाकर दो लोगों ने सहायक अध्यापक पद की नौकरी हासिल कर ली। जांच में इसकी पुष्टि होने पर इन्हें बर्खास्त कर दिया गया। अब बीईओ सकरन ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई हैं। यह दोनों शिक्षक अलीगढ़ जनपद के निवासी हैं।
Trending Videos

बीईओ सकरन ओंकार सिंह ने बताया कि मनोज कुमार निवासी ग्राम नगला पोस्ट वास सुदामा तहसील इगलास जनपद अलीगढ़ ने 12460 शिक्षक भर्ती के तहत सीतापुर में नौकरी हासिल की थी। एक जुलाई 2024 को सकरन विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बोहरा प्रथम में तैनाती दी गई थी। इसके बाद टीईटी के अंकपत्र का सत्यापन कराया गया। इसमें यह फर्जी निकला। इसी तरह विनेश ग्राम बहादुर पोस्ट मई तहसील इगलीस जनपद अलीगढ़ को भी एक जुलाई 2024 को प्राथमिक विद्यालय अशरखपुर बिसवां में तैनाती दी गई थी। सत्यापन में टीईटी का अंकपत्र फर्जी मिला है। इस पर इन्हें एक माह पहले बर्खास्त कर दिया गया था। बीएसए के आदेश पर अब एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक फर्जी मिले हैं 26 शिक्षक
2024 में बेसिक शिक्षा विभाग में 12460 शिक्षक भर्ती हुई थी। इसमें जिले में करीब 1100 शिक्षक भर्ती हुए थे। इन सभी के अभिलेखों की जांच करवाई जा रही है। करीब 800 शिक्षकों के अभिलेख जांचें जा चुके हैं। इसमें 26 शिक्षक फर्जी मिले हैं। अधिकतर शिक्षकों के टीईटी के प्रमाणपत्र फर्जी है। इन सभी को बर्खास्त किया जा चुका है। अब सभी के खिलाफ एफआईआर करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed