सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Handcarts are being set up in no-vending zones, increasing traffic jams.

Sitapur News: नो-वेंडिंग जोन में लग रहे ठेले, बढ़ रही जाम की समस्या

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Handcarts are being set up in no-vending zones, increasing traffic jams.
 सिधौली में नो वेंडिंग जोन में लग रहे ठेले।
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कस्बे में जाम की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर चौराहों से 150 मीटर की दूरी तक नो-वेंडिंग जोन घोषित किए जाने के बाद भी सड़क किनारे ठेले लगाए जा रहे हैं। इसकी वजह से जाम की समस्या बनी हुई है। गत दिनों कस्बे के कमल तिराहे व महमूदाबाद चौराहे पर एसडीएम राखी वर्मा व अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 150 मीटर की दूरी तक अतिक्रमण हटवाकर जाम की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास किया गया था।
Trending Videos

इसके बावजूद भी नो-वेंडिंग जोन में ठेले लग रहे हैं व टैक्सी स्टैंड संचालित होते हैं। इस कारण हाईवे किनारे बनाई गई सर्विस लेन पर भी जाम की समस्या बनी है। संतनगर पश्चिमी निवासी विवेक दीक्षित ने बताया कि अस्थाई अतिक्रमण जाम का सबब बना है। व्यवसायी अनिल चौरसिया ने बताया कि व्यापार मंडल को सक्रियता के साथ व्यापारियों की समस्याओं को उठाना चाहिए। मोबाइल विक्रेता विनोद पांडेय ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया है, जाम की समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed