सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Government is scared, hence postponing Panchayat elections

Sitapur News: सरकार डरी हुई, इसलिए टाल रही पंचायत चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 30 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Government is scared, hence postponing Panchayat elections
सांसद को सम्मानित करते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सीतापुर। आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना के सांसद चंद्रशेखर रावण ने कहा कि ईरान बहादुरी से लड़ रहा है। अपने लोगों की रक्षा कर रहा है। मैं वहां के लोगों को बधाई देता हूं जिस तरह से खड़े हैं वो अपने देश के लिए। रावण ने कहा कि खामनेई की शहादत को सलाम करता हूं। वह लखीमपुर में हुई एक रैली में शामिल होने के बाद लौटते समय रविवार शाम शहर के प्रेमनगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि भारत में सैन्य अभ्यास में भाग लेकर वापस जा रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका के हमले पर प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं, यह उन्हीं से पूछिए। रावण ने यूजीसी को लेकर कहा कि यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हमारे बच्चों में डर है, हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी लड़ाई लड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उतर प्रदेश में चल रहे गुंडाराज से जनता निजात चाहती है। बुलडोजर चल रहे हैं। एनकांउटर हो रहे हैं। भाजपा के नेता भी कह रहे कि 90 फीसदी एनकाउंटर झूठे हैं। मस्जिदें तोड़ी जा रही हैं। आरक्षण खत्म किया जा रहा है। महंगाई ने कमर तोड़ दी है। फेल फॉरेन पॉलिसी की वजह से सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। सरकार ने निर्दोषों को जेल में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार डरी है इसलिए पंचायत चुनाव नहीं करा रही है। रावण ने कहा कि हम पिछले छह महीने से 2027 को लेकर कार्यक्रम कर रहे हैं। पहले 18 मंडलों में जनसम्मेलन किए। अब रैली कर रहे हैं, आज आठवीं रैली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed