{"_id":"69dbe185b6f442570a049084","slug":"increased-number-of-patients-suffering-from-cough-cold-and-fever-sitapur-news-c-102-1-slko1037-153887-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खांसी-जुकाम व बुखार के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खांसी-जुकाम व बुखार के बढ़े मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी जहांगीराबाद व पल्हापुर में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। इसमें करीब 3500 लोग इलाज कराने पहुंचे। इसमें ज्यादातर लोग खांसी-जुकाम व बुखार से पीड़ित रहे। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। मेले में सभी को आवश्यक वैक्सीन के बारे में भी जागरूक किया गया है।
अस्थायी चिकित्सक ने दिया परामर्श, बांटीं दवाएं
सेवता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता में चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने करीब 67 मरीजों का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं। डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अधिकतर मरीज बुखार, खांसी और जुकाम व पेट दर्द से पीड़ित आए। स्वास्थ्य केंद्र पर वर्तमान में स्थायी रूप से कोई चिकित्सक तैनात नहीं है। अस्थायी व्यवस्था के तहत उन्हें यहां नियुक्त किया गया है। वह सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को मरीजों का उपचार करते हैं। (संवाद)
मलेरिया की छह और डेंगू की एक जांच हुई
महोली। पाल्हापुर पीएचसी में डॉ. दीपक तिवारी ने 49 मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया की छह व डेंगू की एक जांच की गई। सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित रहे। इलाज कराने आए किशोरी लाल व संगीता ने बताया कि बुखार की शिकायत थी। चिकित्सक ने दवाई दी है। चिकित्सक टीम में लैब टेक्नीशियन प्रांशू मिश्रा, काउंसलर बसंती देवी, वार्ड ब्वॉय रितेश सोनी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
जाड़ा लगने से बुखार की शिकायत
सकरन। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरन में आयुष चिकित्सक डॉ. भंडेल ने 10 मरीजों को दवाइयां दीं। इसमें चर्म रोग के दो, उदर रोग का एक, शुगर का एक, सांस के दो और जाड़ा देकर बुखार के चार मरीजों को परामर्श दिया। स्वास्थ्य मेले में फार्मासिस्ट सिद्दीकी, एलटी अशोक कुमार, स्टॉफ नर्स शशिकांती, आशा रेखा बाजपेई आदि मौजूद रहे। (संवाद)
दोपहर 12 बजे तक आए मात्र 11 मरीज
जहांगीराबाद। पीएचसी जहांगीराबाद में डॉ. अंशुमान शुक्ल ने मरीजों को परामर्श दिया। डॉ. अंशुमान ने बताया कि फार्मासिस्ट अखिलेश पांडेय की ड्यूटी देवकलिया पीएचसी पर लगी होने के कारण वह वहां गए हैं। दोपहर 12 बजे तक मात्र 11 मरीज ही दवाई लेने पहुंचे। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार व खांसी जुकाम के रहे। (संवाद)
Trending Videos