UP: मोदी ने बेइमानी करके मुझसे चुनाव जीता... कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा दावा, बोले- रिकाउंटिंग में हार जाएंगे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीतापुर के महमूदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर रिकाउंटिंग हो जाए तो मोदी मुझसे हार जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीतापुर के महमूदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी ने बेइमानी करके मुझसे चुनाव जीता। अगर दोबारा रिकाउंटिंग करा ली जाए तो मोदी चुनाव हार जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि यदि रीकाउंटिंग में बेइमानी न साबित हो तो मैं अपने राजनैतिक जीवन से सन्यास ले लूंगा।
नगर के गोड़ैचा स्थित एक निजी लॉन में आयोजित संविधान बचाओ संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए हम सबको एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और सम्मान की गारंटी है। इसलिए इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले कि पार्टी के साथ आज का युवा चट्टान बनकर खड़ा है। युवा बेरोजगार है, जिसके चलते जेन-जी ने आंदोलन किया। आंदोलन करने वाले बच्चों पर लाठियां चलाई गईं।
ये भी पढ़ें - आरक्षण पर सियासत: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर SC-ST के सामाजिक अधिकारों के खिलाफ, RSS के बयान पर जताई आपत्ति
ये भी पढ़ें - धर्मांतरण की सूचना पर चर्च पहुंचा बजरंग दल, पांच लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां लगीं, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिला। मौजूदा सरकार में लगभग हर परीक्षा के लिए कराए जाने वाले पेपर लीक हो रहे हैं, जिसका प्रमुख कारण पर्चा छपाई का कार्य ज्यादातर गुजरात की निजी कंपनियों को दिया जाना है। धन उगाही का काम चरम पर चल रहा है। किसान, नौजवान सब परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान वर्ष 2009 में किसानों के सारे कर्ज माफ किए गए। भाजपा शासन के दौरान किसानों के बजाय उद्योगपतियों के कर्ज माफ हुए हैं।
राम के नाम पर सत्ता में आने वालों ने उनके घर में ही किया चोरी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर सत्ता में आने वालों ने उनके घर में ही चढ़ावा चोरी कर लिया। छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई और बड़ों को क्लीन चिट दे दी गई। उन्होंने कहा कि जिस मजिस्ट्रेट ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान रामभक्तों पर गोली चलवाई थी वही चढ़ावा चोरी का प्रमुख साजिशकर्ता है। चढ़ावा चोरों से सावधान रहने की जरूरत है।
कांवड़ियों पर फूल बरसाने के साथ युवाओं को रोजगार देने की आवश्यकता भी है। सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। विपक्षी दलों व आमजन को अपनी बात कहने के लिए प्रशासन तानाशाही सरकार के इशारे पर अनुमति नहीं दे रहा है।
जनसभा को विधानसभा प्रभारी अरुणेश यादव, शिव प्रकाश सिंह, हसीना खातून, सुनीता चौधरी, अनुप्रिया वर्मा, फूल सिंह राठौर, रोशनी गुप्ता, रंजीत, अनुपम राठौर आदि ने संबोधित किया। संचालन इरफान रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर डॉ. ब्रज बिहारी, सुनीला रावत, डॉ. आरपी वर्मा, विष्णु गौतम, शिवप्रकाश सिंह राजेश पाल, निजामुद्दीन आजाद, अब्दुल्ला खान, रंजीत राठौर, संजय जायसवाल, अखिलेश सिंह, कृष्ण कुमार यादव, सुन्दर वर्मा आदि मौजूद रहे।