{"_id":"6a77731245cb93e738054b94","slug":"traders-met-the-minister-of-state-regarding-the-allotment-and-renewal-of-shops-sitapur-news-c-102-1-stp1001-161721-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दुकानों के आवंटन और नवीनीकरण को लेकर राज्यमंत्री से मिले व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दुकानों के आवंटन और नवीनीकरण को लेकर राज्यमंत्री से मिले व्यापारी
Sat, 08 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
मंत्री से मिलते व्यापारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता के नेतृत्व में लालबाग, घंटाघर और सराय फाटक के व्यापारियों ने नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु से मुलाकात की। व्यापारियों ने अपनी दुकानों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए रोजी-रोटी की रक्षा की गुहार लगाई।
भगवती गुप्ता ने बताया कि तीनों प्राचीन फाटकों के नीचे पालिका से आवंटित 18 दुकानें 50-60 वर्षों से संचालित हैं। वर्ष 2017 से लगातार प्रयास के बाद भी पालिका किराया जमा नहीं कर रही है और अब मौखिक रूप से दुकानें खाली करने को कहा जा रहा है, जिससे व्यापारी भयभीत हैं।
व्यापारियों ने तीन सूत्री ज्ञापन सौंपकर मांग की कि नवीनीकरण कर उनका रोजगार सुरक्षित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सुंदरीकरण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन विक्रेताओं को विस्थापित किए बिना फाटकों का पुनरुद्धार किया जाए। राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने सभी व्यापारियों से संवाद कर आश्वस्त किया है। इस दौरान बृजेश रस्तोगी, रितेश गुप्ता, मुन्ना मैनेजर, सूरज गुप्ता समेत दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।