सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Name of former village head and his family missing from voter list

Sitapur News: परिवार सहित पूर्व प्रधान का नाम मतदाता सूची से गायब

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 16 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Name of former village head and his family missing from voter list
विज्ञापन
हरगांव। सत्यापन बाद जारी हुई नेवादा ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी उजागर हुई है। यहां से दो बार प्रधान रह चुकीं पूनम सिंह व उनके परिवार का नाम इस बार की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि प्रकाशित सूची में लगभग 165 फर्जी नाम दर्ज हैं। पूर्व प्रधान ने एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र देकर मतदाता सूची बनाने में गड़बड़ी बरतने का आरोप लगाते हुए सूची को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।

हरगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत नेवादा में रहने वाली पूनम सिंह ने बताया कि वह 2010 से 2021 तक गांव की प्रधान रही हैं। इसके बाद भी मतदाता सूची से उनका नाम काट दिया गया है। उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी एक साथ हटा दिए गए हैं। आरोप है कि ग्राम पंचायत से पलायन कर चुके लोगों के नाम सूची में शामिल हैं। इसके अलावा मृत व्यक्तियों और शादीशुदा लड़कियों के नाम भी मतदाता सूची से नहीं हटाए गए हैं। ऐसे 165 नाम वोटर लिस्ट में गलत तरीके से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पूनम सिंह ने एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र देकर गड़बड़ी से अवगत कराते हुए परिवार समेत अपना नाम सूची में पुनः शामिल कराए जाने की मांग की है। उन्होंने 165 फर्जी नामों को भी सूची से हटाने का अनुरोध किया है। एसडीएम सदर जर्नादन ने बताया कि पंचायत मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। यदि किसी का नाम सूची में नहीं है तो वह आपत्ति दर्ज करा सकता है। जांच के बाद उनके नाम बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed