{"_id":"69cc1564da78d07d8e056794","slug":"pipeline-cut-while-digging-drain-jal-jeevan-mission-stalled-sitapur-news-c-102-1-stp1003-153038-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नाले की खोदाई में कटी पाइपलाइन, जल जीवन मिशन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नाले की खोदाई में कटी पाइपलाइन, जल जीवन मिशन ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर बाग (सीतापुर)। बिसवां ब्लॉक के शाह जलालपुर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन योजना नाले की खोदाई की वजह से ठप हो गई है। करीब चार माह पहले नाला निर्माण के दौरान भूमिगत पाइपलाइन कट गई, जिसके बाद से जलापूर्ति बंद है और ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं।
करीब 3.2 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई योजना के तहत शाहपुर में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। साथ ही कोड़री, जलालपुर, शाहपुर, सिंहपुर और गरौली में पाइपलाइन बिछाने के लिए रास्तों की खुदाई भी की गई थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप डालने के बाद रास्तों की ठीक से मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं कार्यस्थल पर लगाए गए बोर्ड में कार्य पूर्ण होने की तिथि तक नहीं दर्शाई गई है।
धमधरा अब भी योजना से बाहर
ग्राम पंचायत के मजरा धमधरा में अभी तक पाइपलाइन नहीं डाली गई है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी बनने के बाद उन्हें उम्मीद जगी थी कि घर-घर पानी पहुंचेगा, लेकिन वर्षों बाद भी स्थिति जस की तस है।
शाहपुर निवासी केशन के अनुसार पाइपलाइन डालने के बाद सड़कें बदहाल छोड़ दी गई हैं। कोड़री के प्रमोद ने बताया कि नाला निर्माण के दौरान पाइप कटने से पानी बहने लगा था, जिसके बाद से आपूर्ति बंद है।
जलालपुर के विकास और सुंदर का कहना है कि जिम्मेदारों की लापरवाही से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बचा हुआ कार्य पूरा कराया जा रहा है। जल्द ही जलापूर्ति शुरू होगी। धमधरा में पाइपलाइन डालने के निर्देश दिए जाएंगे।
— एपी सिंह, सहायक अभियंता, जल निगम
Trending Videos