{"_id":"6a7f5a72779981b9180cad02","slug":"rain-disrupts-supply-power-out-in-700-villages-and-the-city-sitapur-news-c-102-1-slko1053-162092-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बारिश से आपूर्ति बेपटरी, 700 गांवों व शहर में ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बारिश से आपूर्ति बेपटरी, 700 गांवों व शहर में ठप रही बिजली
Fri, 14 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
बारिश से आपूर्ति बेपटरी, 700 गांवों व शहर में ठप रही बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बारिश के कारण शुक्रवार को शहर से लेकर गांवों तक बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। भवानीपुर उपकेंद्र की मुख्य लाइन में फॉल्ट आने से यह उपकेंद्र 10 घंटे बंद रहा। जिले के करीब 700 गांवों में भी बारिश की वजह से कई स्थानों पर फॉल्ट आ गए।
बृहस्पतिवार देर रात जिले में बारिश शुरू हुई। भवानीपुर उपकेंद्र को आई मुख्य लाइन में फॉल्ट के कारण बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे बिजली ठप हो गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक मोहल्ले और 120 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं को तीन-चार घंटे में इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से परेशानी हुई। सुबह सात बजे पानी की जरूरत पड़ने पर बिजली न होने से दिक्कतें बढ़ीं। सुबह आठ बजे के बाद तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हुए। करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। रामपुर मथुरा इलाके के बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब 250 गांवों में देर रात बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। उपभोक्ता रमेश और मुकेश ने बताया कि जेई ने पोल गिरने और जंपर उड़ने की बात कही।
अन्य उपकेंद्रों की स्थिति
रेउसा के बभनेवा उपकेंद्र से जुड़े लगभग 250 गांवों में रात दो बजे ठप हुई बिजली शुक्रवार शाम छह बजे तक नहीं आई। इसी तरह मिश्रिख के करीब 80 गांवों में रात तीन बजे गई बिजली शाम तक बहाल नहीं हुई। बिजली विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
इनसेट
टीमें मरम्मत कार्य में लगीं
बारिश की वजह से पूरे जिले में बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई है। बिजली विभाग की टीमें मरम्मत करने में जुटी हुई है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता